Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट पर 17 रन लिए, जबकि ब्रैड इवांस ने 3/23 के आंकड़े के साथ ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। मुजारबानी ने इस दौरान अपना 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी पूरा किया।

13 Feb 2026

टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

कोलंबो। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करते हुए जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी अपराजेय लय बरकरार रखी। ग्रुप बी के इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 170 रन के लक्ष्य का सफल बचाव किया और ऑस्ट्रेलिया को 146 रन पर समेट दिया।

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट पर 17 रन लिए, जबकि ब्रैड इवांस ने 3/23 के आंकड़े के साथ ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। मुजारबानी ने इस दौरान अपना 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी पूरा किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 2 विकेट पर 169 रन बनाए।

युवा सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों में नाबाद 64 रन की पारी खेली। उनके साथ तादिवानाशे मारुमानी (35) ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। बाद में रयान बर्ल (35) और कप्तान सिकंदर रजा (नाबाद 25) ने उपयोगी योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। मुजारबानी और इवांस की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट पर 29 रन तक सिमट गया। जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन और टिम डेविड सस्ते में आउट हो गए। कार्यवाहक कप्तान ट्रेविस हेड भी 17 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से आउट हुए।

मध्यक्रम में मैथ्यू रेनशॉ (65) और ग्लेन मैक्सवेल (31) ने 77 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। अंततः ऑस्ट्रेलियाई टीम अंतिम ओवर में 146 रन पर सिमट गई।

यह टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ऑस्ट्रेलिया पर दूसरी जीत है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले उसने 2007 में उद्घाटन संस्करण में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप बी तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर 8 की राह अब चुनौतीपूर्ण हो गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया क
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट पर 17 रन लिए, जबकि ब्रैड इवांस ने 3/23 के आंकड़े के साथ ऑस्ट्रेलि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News